जिला आयुष विभाग योग सहायक ( एवाईएस ) रेखा रानी एवं बनीता पूनिया के द्वारा सूर्य नमस्कार शिविर का आयोजन किया गया
दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता।( महेन्द्र जावला बहल )
बहल, 19 जनवरी। सोमवार को राजकीय महिला महाविद्यालय बहल के प्रांगण में छात्राओं को सूर्य नमस्कार व योग प्राणायाम करवाकर स्वस्थ व तंदुरुस्त रहने के टिप्स योग पर शिक्षकों द्वारा दिए गए। राज्य आयुष विभाग की ओर से आयोजित इस एक दिवसीय सूर्य नमस्कार व योग प्राणायाम की महत्वता और स्वास्थ्य प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डा. कुलदीप के निर्देशन में आयोजित किया गया तथा जिला आयुष विभाग योग सहायक ( एवाईएस ) रेखा रानी एवं बनीता पूनिया के द्वारा सूर्य नमस्कार शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेखा रानी वह बनिता पूनिया ने बताया कि सूर्य नमस्कार अपने आप में एक अदित्य यह आयोजन महिला प्रकोष्ठ की देखरेख में किया गया। इसमें सभी छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा सूर्य नमस्कार किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



