google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महिला खेलकूद प्रतियोगिता के 400 मीटर दौड़ में प्रमिला प्रथम, सुनील द्वितीय तथा प्रियंका ने तृतीय स्थान हासिल किया

उर्मिला हरियावास व मोनिका बहल को सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता के पुरस्कार से नवाजा गया और यह पुरस्कार सीडीपीओ उषा रानी ने उन्हें भेंट कर सम्मानित किया

प्रतियोगिता में 30 वर्ष से कम आयु की युवतियों व महिलाओं ने भाग लिया और कई खेल प्रतियोगिताओं में शानदार खेल का प्रदर्शन किया

दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता। ( महेन्द्र जावला बहल )

बहल, 19 जनवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर सोमवार को ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता को आयोजन राजीव गांधी खेल स्टेडियम परिसर में किया गया। प्रतियोगिता में 30 वर्ष से कम आयु की युवतियों व महिलाओं ने भाग लिया और कई खेल प्रतियोगिताओं में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। 5 किलोमीटर साइकिलिंग में सोनिया ने प्रथम, बादो देवी ने द्वितीय तथा पूजा ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ मुकाबले की विजेता विमला, उपविजेता तथा सोनिया व अंजू ने स्थान हासिल किया।

400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्रमिला द्वितीय स्थान सुनील तथा तृतीय स्थान प्रियंका ने हासिल किया। 300 मी दौड़ प्रतिस्पर्धा में भारती, मंजू तथा रवीना क्रमशः पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर प्रतिस्पर्धा जहां एक और रोचक रही और प्रतिभागी महिलाओं ने शानदार मनोरंजन खेल का प्रदर्शन किया जिसमें अनीता, रेनू व मीना ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। ग्रामीण महिला खेल प्रतियोगिता के डिस्कस थ्रो में हेमा, सीमा व संजू विजेता रही। उर्मिला हरियावास व मोनिका बहल को सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता के पुरस्कार से नवाजा गया और यह पुरस्कार सीडीपीओ उषा रानी ने उन्हें भेंट कर सम्मानित किया।


प्रतियोगिता की विजेता महिला खिलाड़ियों को संस्कृति माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य कृष्ण यादव व सीडीपीओ उषा रानी और किरण ने पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुपरवाइजर वंदना, ललिता, नीतू नागर, उर्मिला हरियावास, सिलोचना लांबा, हेमलता लांबा, पुष्पा, अनीता सहित खंड के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, हेल्पर व अन्य कार्यकर्ता व कर्मचारी मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)