सिटी रिपोर्टर विक्रम मेहरोत्रा/समाज जागरण वाराणसी
इस वर्ष देव दीपावली महोत्सव वाराणसी के सभी घाटों पर 27 नवंबर 2023 सोमवार को आयोजित किया जाएगा
मंडलायुक्त वाराणसी की अध्यक्षता में प्रशासन की गंगा महोत्सव समिति द्वारा यह तय किया गया
वाराणसी में देव दीपावली महोत्सव हेतु प्रशासन के द्वारा विगत कई दिनों से सभी स्टेक होल्डअर्स से बैठक अथवा बातचीत की गई, इसके उपरांत आज मंडलायुक्त वाराणसी श्री कौशलराज शर्मा की अध्यक्षता में प्रशासन की गंगा महोत्सव समिति द्वारा यह तय किया गया है कि इस वर्ष देव दीपावली महोत्सव वाराणसी के सभी घाटों पर 27 नवंबर 2023 सोमवार को आयोजित किया जाएगा।
स्टेकहोल्डर्स जिनके साथ संपर्क करके उनका पक्ष जाना गया उनमें देव दीपावली समितियां, होटल एसोसिएशन, पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग, पुलिस, पंचांग के विद्वान गण, काशी विद्वत परिषद के सदस्य आदि शामिल थे।
इसके उपरांत यह निर्णय लिया कि सूर्योदय की पूर्णिमा तिथि में 27 नवंबर को पूर्णिमा का स्नान घाटों पर होगा उसके पश्चात उस दिन शाम को प्रशासनिक व जनभागीदारी के माध्यम से देव दीपावली का आयोजन किया जाएगा।
इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती का शासकीय अवकाश भी रहेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



