वीरेंद्र यादव, दैनिक समाज जागरण जिला संवाददाता औरंगाबाद (बिहार) 27 अप्रैल 2023 : –
औरंगाबाद जिले के भगवान भास्कर के नगरी देव में हो रहे सूर्य महायज्ञ के चौथे दिन में शामिल हुए अवतारी संत श्री रामभद्राचार्य जी महाराज उन्होंने यज्ञ में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर के द्वारा हरिद्वार से चलकर भगवान भास्कर के नगरी गुरुवार के दिन देव पहुंचे और देव पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले भगवान सूर्य का दर्शन पूजन किया इसके बाद देव के रानी तालाब के पास हो रहे सूर्य यज्ञ के मंडप में सामिल हुए और उन्होंने लाखों लाख की संख्या में आए हुए श्रद्धालुओं को यह अवगत कराया की देव सूर्य मंदिर को खुद भगवान राम ने निर्माण करवाया हैं और उन्होंने आगे कहा कि हम इस नगरी में कुछ मन्नते लेकर आए हैं मानते यह है कि पाक अधिकृत कश्मीर मुक्त कराने की अगर यह हमारी मन्नत पूरी हो जाती है तो मैं इस भगवान भास्कर के नगरी में फिर आऊंगा।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



