समाज जागरण, बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल
मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड) 12मार्च 2026:-रविवार को गहमागहमी भरे माहौल में चले बैठक में देवेन्द्र तिवारी को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। रेड़मा स्थित युवा वाहिनी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में काफी संख्या में युवा वाहिनी के सदस्य शामिल थे।
बैठक के प्रारंभ में सभी सदस्यों को यह जानकारी दी गई की प्रदेश अध्यक्ष सोनू मिश्रा ने समयाभाव का हवाला देकर दायित्व मुक्त करने का आग्रह किया है जिसे सभी सदस्यों ने स्वीकार्य किया और सोनू मिश्रा के फैसले का स्वागतयोग्य बताया।तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नाम पर चर्चा हुई जिसमें सर्वसम्मति से देवेन्द्र तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।बैठक के उपरांत श्री तिवारी ने इस वर्ष भव्य रुप में परशुराम जयंती मनाने की चर्चा करते हुए बताया कि युवा वाहिनी ने पिछले वर्ष भव्य शोभायात्रा निकाला था और इस वर्ष भी भव्यता के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी इसमें बाहर के कलाकारों के द्वारा झांकी का भी प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।झांकी में भगवान परशुराम,राम दरबार व महादेव का जीवंत झांकी प्रस्तुत किया जाएगा।वहीं संध्या में देश के सुप्रसिद्ध गायकों के द्वारा भक्ति जागरण किया जाएगा।
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष आशीष पांडेय के द्वारा अभी तक का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।
बैठक में एक वर्ष के कार्यक्रमों का रुप रेखा तय किया गया।
बैठक में प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन तिवारी, बिजू बाबा,संजय मिश्रा,अनुशासन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी,प्रदेश कार्यालय प्रभारी ज्ञानेश तिवारी,प्रमंडलीय प्रभारी चंदन तिवारी,प्रमंडलीय संरक्षक प्रवीण मिश्रा,सेठ चौबे,अजय शुक्ला,बिकेश शुक्ला,उदय शुक्ला,राकेश पांडेय,किशोर दूबे,प्रभात दूबे,पलामू प्रभारी मनीष तिवारी,पलामू जिलाध्यक्ष विकास दूबे,गढ़वा जिला प्रभारी फोटू दूबे,शिशू दूबे,गढ़वा जिलाध्यक्ष छोटू मिश्रा,रांची जिला प्रभारी गुडडू तिवारी,रविन्द्र दूबे विक्रांत त्रिपाठी,राजेन्द्र पांडेय,शशी तिवारी,राजेन्द्र पांडेय,नीलकमल तिवारी,पुटू दूबे,शैलेश तिवारी,रिंकू ओझा,सतेन्द्र तिवारी,मनु तिवारी,रवि शर्मा,उमाकांत मिश्रा,विशाल दूबे,सौरव तिवारी व निर्मल तिवारी के साथ सैकड़ों सदस्य शामिल थे।
- पुराने सेल्स टैक्स मामलों के निस्तारण की मांग, निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रजीएसटी लागू होने से पहले के 20-25 वर्ष पुराने मामलों के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित करने की मांग लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर जीएसटी लागू होने से पहले के लंबित सेल्स टैक्स मामलों के समाधान के लिए विशेष लोक अदालत या एकमुश्त…
- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 48वां स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह संपन्न‘हम और आप ही भारत और दुनिया को बदलेंगे’ : डॉ. अशोक चौहान स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग : अनिल आर्य नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के 48वें स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को आर्य समाज ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली में भव्य…
- दाढ़ी बनाकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीरबिना नंबर की बाइक से पहुंचे हेलमेटधारी हमलावर ने सीने में दागीं दो गोलियां, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पंकज कुमार पाठक / समाज जागरण पदमा। पदमा थाना क्षेत्र के परतन सूर्यपूरा में रविवार सुबह एक सेवानिवृत्त शिक्षक को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूर्यपूरा मेडिकल चौक के समीप हुई…
- महर्षि यूनिवर्सिटी में इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 का आयोजनत्रिनिदाद एवं टोबैगो के हाई कमिश्नर चंद्रदाथ सिंह ने भारत के साथ सहयोग की संभावनाओं पर रखे विचार, शिक्षा और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव संदीप गर्ग / नोएडा। महर्षि यूनिवर्सिटी के नोएडा कैंपस में रविवार को इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 (ICCS-2026) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के राजनयिक…
- सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के दो आरोपियों को दबोचा, 31 मोबाइल फोन बरामदचोरी और स्नैचिंग के मोबाइल बेचकर करते थे कमाई, फोन से ऑनलाइन रकम भी करते थे ट्रांसफर नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








