दैनिक समाज जागरण जिला ब्युरो चिफ गौतम ठाकुर जामताड़ा झारखंड
12 मार्च रविवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के सिमलडूबी पंचायत अन्तर्गत बड़वा गांव के राधा गिरिधारी मंदिर परिसर में भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। वृन्दावन धाम के राम गोपाल जी महाराज के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमे 151 कन्या मिट्टी कलश के साथ शामिल हुई।
महाराज के द्वारा नामुजलांई-मधुवाचॉक-के शिलानदी घाट में वैदिक मंत्रोच्चार एवं श्रीहरि के आवाहन पूजन के उपरान्त नदी का पवित्र जल कलश में संग्रह किया गया। इस शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने धर्म की जय हो, अर्धम का नाश हो आदि जयकारे एवं हरे कृष्ण हरे कृष्ण हरे राम आदि कीर्तन करते मधुआचक, नामुजलांई, पाटनपुर, बाघमारा, डांढ़, बड़वा समेत लगभग तीन किलोमीटर क्षेत्र का सफर किया।
पारंपरिक बाद्ययंत्र और मंगलध्वनी के गूंजते रहने से आसपास का वातावरण भी भक्तिमय हो उठा। इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होने से बड़वा सहित मंझलाडीह,च बाघमारा, डाढ़, नामुजलांई, चड़कमारा, जलांई, लाकड़ाकुन्दा, वावुडीह,मोहनवॉक, पिपला, पाटनपुर, सिमलडूबी, मोहजुड़ी सहित संपूर्ण क्षेत्र में भक्ति एवं उत्साह का माहौल बना हुआ है। कलश यात्रा में मुख्य यजमान के रुप में गौतम महतो एवं उनके धर्मपत्नी के अलावे रामचन्द्र महतो,प्रशान्त कुमार महतो, विश्वनाथ महतो, गौरव कुमार महतो,पार्थ कुमार महतो सहित काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हो कर पुण्य के भागीदार बने।
इस सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्रद्धेय तारीणी दास बाबाजी एवं उनके सहयोगियों के द्वारा किया गया है जिसमें आसपास क्षेत्र के भक्त वैष्णवों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त है। कलश यात्रा में शामिल कन्याओं के लिए आयोजक मंडली के द्वारा शरबत, पेयजल एवं भोजन प्रसाद की व्यवस्था किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन के लिए आयोजक कमेटी के सदस्य काफी सक्रिय दिखे।
- पुराने सेल्स टैक्स मामलों के निस्तारण की मांग, निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रजीएसटी लागू होने से पहले के 20-25 वर्ष पुराने मामलों के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित करने की मांग लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर जीएसटी लागू होने से पहले के लंबित सेल्स टैक्स मामलों के समाधान के लिए विशेष लोक अदालत या एकमुश्त…
- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 48वां स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह संपन्न‘हम और आप ही भारत और दुनिया को बदलेंगे’ : डॉ. अशोक चौहान स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग : अनिल आर्य नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के 48वें स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को आर्य समाज ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली में भव्य…
- दाढ़ी बनाकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीरबिना नंबर की बाइक से पहुंचे हेलमेटधारी हमलावर ने सीने में दागीं दो गोलियां, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पंकज कुमार पाठक / समाज जागरण पदमा। पदमा थाना क्षेत्र के परतन सूर्यपूरा में रविवार सुबह एक सेवानिवृत्त शिक्षक को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूर्यपूरा मेडिकल चौक के समीप हुई…
- महर्षि यूनिवर्सिटी में इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 का आयोजनत्रिनिदाद एवं टोबैगो के हाई कमिश्नर चंद्रदाथ सिंह ने भारत के साथ सहयोग की संभावनाओं पर रखे विचार, शिक्षा और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव संदीप गर्ग / नोएडा। महर्षि यूनिवर्सिटी के नोएडा कैंपस में रविवार को इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 (ICCS-2026) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के राजनयिक…
- सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के दो आरोपियों को दबोचा, 31 मोबाइल फोन बरामदचोरी और स्नैचिंग के मोबाइल बेचकर करते थे कमाई, फोन से ऑनलाइन रकम भी करते थे ट्रांसफर नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








