समाज जागरण विश्वनाथ कुमार चौधरी , प्रखंड संवाददाता सतबरवा 12 मार्च 2023:- पलामू जिला के सतबरवा प्रखंड के बकोरिया पंचायत के भलवही गांव का सुन सान कच्ची सड़क आजादी के 75 साल व झारखंड गठन के 22 साल गुजर जाने के बाद भी नहीं बना। सरकार द्वारा नल जल योजना के तहत हर घर में पानी पहुंचाने को लेकर योजना चला रही है, पर इस गांव में इस योजना का लाभ नहीं।
रांची – मेदिनीनगर मुख्य मार्ग बकोरिया मोड से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर दलित बहुल इस गांव में लगभग 35 घरों की आबादी है। गांव में जाने के लिए उबड – खाबड कच्ची सड़क है। इस सडक के बन जाने से भलवही व सधवाडीह गांव के ग्रामीण सीधे तौर पर जुड़ जाएंगे। सतबरवा प्रखंड के बकोरिया पंचायत का यह भलुअही गांव मनिका विधानसभा में पड़ता है।
यहां के वार्ड सदस्य संदीप राम ने कहा कि कच्ची सड़क होंने के कारण आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बाइक से आने जाने में दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है। पीने के पानी की भी बड़ी समस्या है। हमेशा उम्मीद रहती है कि कोई जनप्रतिनिधि, कोई सरकार इस सड़क को बना दे ,ताकि हम इस समस्या से निजात पा जाएं।
गांव के विरेन्द्र राम ने कहा कि सड़क मार्ग से सटा हुआ यह गांव है ,पर इस गांव पर किसी जनप्रतिनिधि की नजर नहीं पड़ी है। 21वीं सदी में भी हम कच्ची उबड खाबड सड़क पर चल रहे हैं, नल जल योजना हर गांव में चल रही है, मेरा गांव को छोड़ दिया गया है । यहां पीने के पानी की बहुत ही कठिनाई है।
- पुराने सेल्स टैक्स मामलों के निस्तारण की मांग, निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
जीएसटी लागू होने से पहले के 20-25 वर्ष पुराने मामलों के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित करने की मांग लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर जीएसटी लागू होने से पहले के लंबित सेल्स टैक्स मामलों के समाधान के लिए विशेष लोक अदालत या एकमुश्त… - केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 48वां स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह संपन्न
‘हम और आप ही भारत और दुनिया को बदलेंगे’ : डॉ. अशोक चौहान स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग : अनिल आर्य नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के 48वें स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को आर्य समाज ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली में भव्य… - दाढ़ी बनाकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीर
बिना नंबर की बाइक से पहुंचे हेलमेटधारी हमलावर ने सीने में दागीं दो गोलियां, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पंकज कुमार पाठक / समाज जागरण पदमा। पदमा थाना क्षेत्र के परतन सूर्यपूरा में रविवार सुबह एक सेवानिवृत्त शिक्षक को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूर्यपूरा मेडिकल चौक के समीप हुई… - महर्षि यूनिवर्सिटी में इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 का आयोजन
त्रिनिदाद एवं टोबैगो के हाई कमिश्नर चंद्रदाथ सिंह ने भारत के साथ सहयोग की संभावनाओं पर रखे विचार, शिक्षा और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव संदीप गर्ग / नोएडा। महर्षि यूनिवर्सिटी के नोएडा कैंपस में रविवार को इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 (ICCS-2026) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के राजनयिक… - सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के दो आरोपियों को दबोचा, 31 मोबाइल फोन बरामद
चोरी और स्नैचिंग के मोबाइल बेचकर करते थे कमाई, फोन से ऑनलाइन रकम भी करते थे ट्रांसफर नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



