समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने श्रावण माह के पहले दिन शुक्रवार को शूलटंकेश्वर मन्दिर, भीमचंडी, रामेश्वर और कर्मदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण कर वहां के व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इन स्थलों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को चुस्त दुरुस्त रखने पर विशेष जोर देते हुए निर्देशित किया कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। यह सुनिश्चित हो कि उन्हें बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिले।
जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक साफ़ सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी गंगा के किनारे नाव और गोताखोरों की तैनाती करें।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय बना कर सावन मास के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सेवाएं सुनिश्चित कराई जाएं। उन्होंने प्रमुख शिवालयों एवं उसके आसपास के क्षेत्र में समुचित साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मियों की तैनाती के साथ कूड़े एवं मलबे की नियमित उठान सुनिश्चित कराए जाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने दर्शन पूजन भी किया।वही पंचकोसी मार्ग स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने पर पुजारी अन्नू तिवारी से भक्तों के होने वाली समस्याओं की जानकारी ली।खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया सावन मास की तैयारी पूरी कर ली गई हैं कावरिया मार्ग और मंदिर परिसर में सफाई कर्मचारियों की तैनाती दो पाली में कर दी गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



