google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हनुमान जन्म उत्सव के अवसर पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी

राहुल, दैनिक समाज जागरण किशनगंज

किशनगंज मुख्यालय में मंगलवार को सुबह से ही हनुमान जन्म उत्सव के अवसर पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। हनुमान मंदिरों में महा आरती, भंडारा, सुंदर कांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ और राम चरित मानस पाठ किया गया। साथ ही हनुमान भक्तों की ओर से शहर के रेलवे कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर डुमरिया, स्थित हनुमान मंदिर, बिहार बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर, महावीर मार्ग रोड स्थित हनुमान मंदिर, धरमगंज स्थित हनुमान मंदिर, ढेकसारा स्थित हनुमान मंदिर एवं कई अन्य जगह-जगह में संध्या भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। दूधाधारी मठ के हनुमान मंदिर में हनुमान जी के दुग्धाभिषेक किया गया। साथ ही विशेष पूजा-अर्चना की गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)