दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 24 मई 2024 भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक वैशाख पूर्णिमा अत्यंत पवित्र और फलदायी माना गया है। इसका वर्णन भविष्य पुराण सहित आदित्य पुराणों में भी मिलता है। गुरुवार के रात्रि में नबीनगर प्रखंड के रामपुर पंचायत के कांडी गांव स्थित सोखा बाबा मंदिर परिसर में वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता सुनील तिवारी के प्रयास से आयोजित किया गया।कार्यक्रम मे विभिन्न कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक अपने सूरमयी आवाज से देर रात तक समा बांधा।रामपुर पंचायत के पूर्व उप सरपंच गजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि आज का यह दिन आत्म-साक्षात्कार एवं आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक माना जाता है।कार्यक्रम के दौरान सर्व प्रथम सोखा बाबा माधो दास का विधी पूर्वक बैदीक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित संतोष कुमार तिवारी ने हवन पूजन किया। वहीं गणेश वंदना के साथ व्यास अशोक सिंह,गायक शंकर मेहता, व्यास सुनील सिंह,गायक भीम कुमार तिवारी,राजेंद्र सिंहने एक से बढ़कर एक गितो की प्रस्तुति से श्रद्धालु भक्तों को खूब झुमाया। वहीं तबला पर थाप सुटन पंडा दे रहे थे तो बैंजो पर संगत गोविंद कुमार कर रहे थे। दोनो का मंजीरे पर साथ प्रवेश सिंह दे रहे थे।भक्ति जागरण कार्यक्रम से आस पास का संपूर्ण माहौल भक्ति सागर में गोते लगाते दिखे। कार्यक्रम में संजू तिवारी, शिवपूजन सिंह, राजेन्द्र ठाकुर,उमेश तिवारी,अनिल सिंह,राम पुजन सिंह,अमरेन्द्र तिवारी, रामपूजन सिह, गोपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त और श्रोता शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



