बारात में शामिल हुए क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी
ज्ञान दास गुप्त ड्रमंडगंज(मीरजापुर)।अपनी प्राचीनता एवं ऐतिहासिकता को सार्थक स्वरूप प्रदान करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एवं उनके भाइयों की बारात धूमधाम से वैभव को पूर्णता प्रदान करते हुए मिथिला नरेश महाराज जनक के यहां पहुंची बारात में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी शामिल रहे। बारात की व्यवस्था में श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष अंजनी सोनी, पूर्व अध्यक्ष लवकुश केशरी, ओंकार केशरी ग्राम प्रधान कौशलेंद्र कुमार,सुरेश कुमार केसरी एडवोकेट श्रीरामलीला समिति ड्रमंडगंज के सभी पदाधिकारीयों के साथ शामिल रहे और व्यवस्था में लगे रहे। बारात में ज्ञान दास गुप्त, तारकेश्वर केसरी ,संजीव केसरी धीरज केसरी सुभाष सोनी शिव गोविंद चौरसिया आशीष कुमार गुप्ता विजयपाल लाल बहादुर पाल अनिल केसरी राजू चौरसिया वसंत लाल राजेंद्र गुप्ता पिंटू केसरी व्यवस्था में लगे रहे। सुसज्जित वैभव से युक्त रथ पर ब्रह्मांड नायक प्रभु श्रीराम अपने भाइयों के साथ सवार हुए जय श्रीराम के जयघोष के साथ बारात आगे चली ।

अयोध्या नरेश राजा दशरथ प्रफुल्लित होकर चल रहे थे ।पूरे संसार की खुशियां उनके चेहरे पर झलक रही थी। बारात में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक सैकड़ो की संख्या में ढोल तासे पर नाचते हुए चल रहे थे। थाना प्रभारी ब्रह्मदीन पांडेय अपनी पुलिस टीम के साथ व्यवस्था में लग रहे। बारात वन विभाग तक लगभग 1 किलोमीटर चली तत्पश्चात प्रभु श्रीराम लक्ष्मण भरत और शत्रुघ्न का भावपूर्ण हर्ष उल्लास के साथ विवाह संपन्न हुआ। उपस्थित सभी भक्तजन जयघोष के साथ भावपूर्ण दृश्य के साक्षी रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



