google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डीआईजी ने पुलिस अवर निरीक्षकों को दिया नियुक्ति पत्र

मनोज कुमार रोहतास ब्यूरो,दैनिक समाज जागरण

रोहतास के डेहरी स्थित डीआईजी कार्यलय कक्ष में बुधवार को शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी नवीन चंद्र झा ने रोहतास,भोजपुर,बक्सर तथा कैमूर जिलों में नवपदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। एक सादे समारोह में डीआईजी ने 136 पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया। इसमें भोजपुर के 12 ,रोहतास के 11, कैमूर के 15 तथा बक्सर के 8 महिला पुलिस अवर निरीक्षक शामिल है। डीआईजी ने बताया कि यह सभी पुलिस अवर निरीक्षक आगामी 27 अक्टूबर को बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में ज्वाइन करेंगे। इस अवसर पर रोहतास एसपी रोशन कुमार, डीएसपी एडमिन पंकज कुमार, एसडीपीओ डेहरी कोटा किरण कुमार, क्राइम रीडर संजीव कुमार सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मो इरशाद अंसारी आदि उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)