google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मानदेय समेत अनेक मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा पत्रक

समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर, वाराणसी । उत्तर प्रदेश मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले विभिन्न विद्यालयों में तैनात रसोइयों ने विभिन्न मांगों के बाबत मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम पिंडरा को सौंपा।
एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा को दिए पत्रक में रसोइयों ने मांग किया कि उनका मानदेय कम से कम 21 हजार , आकस्मिक अवकाश की सुविधा, स्वास्थ्य व जीवन बीमा के साथ उनको नियमित हर सरकारी कर्मचारी की तरह प्रत्येक महीने मानदेय मिले।
गत चार माह से मानदेय न मिलने पर रोष जताया। एसडीएम की पत्रक देने वालो में जिलाध्यक्ष समदेई देवी, मंत्री गीता देवी, सुरसत्ती, संध्या, कलवावती, लीलावती, चमेला, सुषमा, बंसती, धर्मा देवी समेत अनेक रसोइया रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)