google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डबवाली के गांव आसाखेड़ा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का दिग्विजय सिंह चौटाला ने किया उद्घाटन

कालांवाली (सुरेश जोरासिया) जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने बुधवार को डबवाली क्षेत्र के गांव आसाखेड़ा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर उनका स्वागत किया। विधानसभा चुनाव के दौरान दिग्विजय सिंह चौटाला ने गांव में आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करवाने का वादा किया था। आज प्रतिमा अनावरण के साथ उन्होंने अपने चुनावी संकल्प को पूरा करते हुए ‘कथनी और करनी’ के अंतर को खत्म करने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने देश को समानता, न्याय और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया है। गांव में उनकी प्रतिमा स्थापित होना आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का काम करेगी। ग्रामवासियों ने इस पहल के लिए दिग्विजय चौटाला का आभार व्यक्त किया और कहा कि पहली बार किसी नेता ने किया हुआ वादा समय पर पूरा किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)