कालांवाली (सुरेश जोरासिया) रा० व० भा० विद्यालय पिपली (सिरसा) के विद्यार्थियों द्वारा सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत पोस्टर पेंटिंग रैली, भाषण का आयोजन किया। इस में प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने बच्चों को स्वछता के प्रति जागरुकता लाने के लिए पोस्टर में पेंटिंग प्रतियोगिता का व प्रवक्ता जगदीप सिंह ने दैनिक जीवन में शौचालयों की सफाई के महत्व को बताया। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर बने हुए शौचालया को साफ सुथरा रखने व वातावरण को साफ रखने के बारे में बच्चों को अवगत करवाया। बच्चों द्वारा स्वच्छता व शौचालयों की सफाई के बारे में एक रैली का आयोजन किया इस में जवाहर सिंह प्रवक्ता,सुकांत शर्मा प्रवक्ता गणित, श्री अमीत अमित कुमार चौधरी साईस अध्यापक भी जवाहर सिंह प्रवक्ता पंजाबी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों द्वारा शौचालय सवारे, जिंदगी निस्वारे (स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण) हमारा शौचालय हमारा भविष्य स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता के स्लोगन लगाकर बच्चों को जागरूक किया गया
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



