उड़िया मोहल्ला में पानी सप्लाई की कवायत बनी उपभोक्ताओं के गले की फान्स
*बुनियादी सुविधा बहाल कराने मारे -मारे फिर रहा भुक्तभोगी परिवार-
कटनी / उपनगरीय क्षेत्र स्थित न्यू कटनी जंक्सन के वार्ड क्रमांक १९बाबू जगजीवन राम वार्ड के अंतर्गत उड़िया मोहल्ला क्षेत्र में इन दिनों पेय जल सप्लाई का चल रहा कार्य आम लोगों के लिये परेशानीयों का पर्याय बनता जा रहा है। संबंधित क्षेत्र की बाधित पेय जल सप्लाई को दुरुस्त करने हेतु किये जा रहे कार्य से, गत दिवस एक ऐसा परिवार भी पेय जल की सप्लाई से प्रभावित हुआ,जो नगर निगम में जल कर की राशी आगामी मार्च 27तक के लियेअग्रिम रूप से जमा करके निश्चिंत होकर घर पर बैठा था।
लेकिन उसे क्या मालूम कि भरी गर्मी में एक दिन पानी प्राप्त करने हेतु उसे ही नगरपालिक निगम से अर्जी मिन्नत के दौर से गुजरना पड़ेगा। भुक्तभोगी परिवार के ही दरवाजा के सामने स्थापित ट्यूबबेल से नया गाँव, प्राइवेट कॉलोनी और उड़िया मोहल्ला के निवासियों को एक लंबे समय से नगरपालिक निगम द्वारा पेय जल की सप्लाई की जाती रही है।लेकिन अचानक भू-स्वामियों के निजी भूखण्डो से गुजरने वाली पाइप लाइन को भू -मालिकों द्वारा अपने भूखंडो से पृथक कर देने से नगर निगम के सामने उड़िया मोहल्ला में पानी पहुँचाने की एक गंभीर कवायद के चलते यहाँ का आम आदमी पेय जल की बाधित सप्लाई से परेशान है । जिसे दुरुस्त कराने हेतु उक्त क्षेत्र में इन दिनों निगम के कर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
कार्य के दौरान शाम को काम बंद करते समय निगम कर्मी आये दिन अपने घनघोर लापरवाही का परिचय देते हुए,किसी भी के घर का कनेक्शन काट के चले जाते हैं, जो कि यहाँ के निवासियों हेतु रोज की समस्या बन चुकी है।गत दिवस क्षेत्रीय समाज सेवक एक सेवा निवृत्त शिक्षक के घर का कनेक्शन निगम कर्मीयों द्वारा अपनी लापरवाही का सबूत छोड़ते हुए,विच्छेद किये जाने से उनके घर पर मची पानी की हाय तौबा से भुक्तभोगी परिवार अपनी बात महापौर से लेकर आयुक्त, नेता प्रतिपक्ष और पार्षद तक पहुँचाकर यह मांग किये कि उनके घर का कनेक्शन विच्छेद करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जावे, ताकि इस तरह आये दिन लोगों के बुनियादी हक पर आकरण डाका डालने वालों की लापरवाही को सीख मिल सके।
हाला अभी तक संबंधित परिवार का विच्छेद कनेक्शन जोड़ा नहीं गया,लेकिन नेता प्रतिपक्षश्रीमती रागनी मनोज गुप्ता,वार्ड पार्षद श्रीमती फमीदा अहमद चोखे और वार्ड सुपर वाइजर सरनम द्वारा कनेक्शन कटने को दुर्भाग्यपूर्णऔर कर्मचारियों की गलती बताते हुये,काम में लगे निगम कर्मचारीयों के लापरवाही को ही उत्तरदायी ठहराया गया है। तत संबंध में उनके द्वारा यथा शीघ्र विच्छेद कनेक्शन को जुड़वाने का आश्वासन उनके द्वारा दिया गया है, पर अभी समस्या जस की तस बनी हुई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



