google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

# सेक्टर-6 की नवनिर्मित सड़कों पर सीवर के ढक्कन बने हादसों का कारण, उद्यमियों ने उठाई मरम्मत की मांग



**नोएडा।** सेक्टर-6 में करीब डेढ़ महीने पहले ही बनाई गई नई सड़कों पर सीवर के ढक्कन नीचे रह जाने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उद्यमियों की शिकायत पर 16 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसादी सिंह सोलंकी ने सेक्टर-6 की सड़कों का निरीक्षण किया।



निरीक्षण के दौरान सामने आया कि सड़क निर्माण के बाद बीच सड़क पर स्थित सीवर के ढक्कनों को सड़क के स्तर के अनुरूप ऊंचा नहीं किया गया है। कई स्थानों पर सीवर के ढक्कन सड़क से लगभग 6 इंच तक नीचे हैं। इससे खासकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है।

उद्यमियों का कहना है कि रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने अथवा अचानक ध्यान न जाने के कारण वाहन चालक इन गहरे स्थानों में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। कई बार ऐसे हादसे भी हो चुके हैं।

इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से बातचीत करने पर उन्होंने समस्या की पुष्टि के लिए वीडियो उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसी क्रम में सड़क का निरीक्षण कर स्थिति को सामने लाया गया है।

प्रसादी सिंह सोलंकी ने संबंधित विभाग एवं अधिकारियों से मांग की है कि जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेक्टर-6 की सड़कों पर नीचे रह गए सभी सीवर ढक्कनों को जल्द से जल्द सड़क के बराबर ऊंचा कराया जाए, ताकि वाहन चालकों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

**प्रसादी सिंह सोलंकी** 
राष्ट्रीय अध्यक्ष


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)