समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। ग्राम संगठन की मासिक बैठकों में खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के मुद्दों पर चर्चा अवश्य करें दीदियां ताकि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बनी रहे।
उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत ग्राम संगठन की सोशल ऐक्शन कमेटी के सदस्यों का “खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय” पर 20 मार्च, से चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि यदि हम अपने खान – पान में पोषण का विशेष ध्यान रखें तो अपने परिवार को हम एक स्वस्थ वातावरण दे सकते हैं और हमारी आमदनी का एक बड़ा हिस्सा जो कि हमारे स्वास्थ्य पर खर्च हो रहा है उसे बचाया जा सकता है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीन दिवसों में प्रशिक्षक डीआरपी जनार्दन सिंह व बीआरपी रीता सिंह द्वारा प्रशिक्षुओं को मुख्य रूप से माहवारी प्रबंधन, गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य की देखभाल कैसे करे, किस तरह से पोषण युक्त भोजन लें, सतरंगी थाली, 1000 सुनहरे दिवस, समूह के दस सूत्र जिसमें की पांच सूत्र समूह के विकास के लिए तथा पांच सूत्र समूह से जुड़े परिवार के सदस्यों के सर्वांगीण विकास के लिए है आदि विषयों पर जानकारी दी गई।
दिनांक 20 मार्च से 31 मार्च के मध्य तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के चार सत्र आयोजित कर जनपद वाराणसी के विकास खंड पिंडरा, काशीविद्यापीठ, चोलापुर व बड़ागांव से चयनित 146 दीदियों को प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण सत्रों के दौरान उपायुक्त स्वतः रोजगार पवन कुमार सिंह एवं जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह द्वारा समय – समय पर उपस्थित होकर व्यवस्थाओं का अवलोकन कर प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन किया गया।
समापन अवसर पर सत्र प्रभारी संजय कुमार द्वारा सभी प्रशिक्षुओं एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर सुरेश तिवारी, सुरेश पाण्डेय, नीरज कुमार, अजीत कुमार, बीना देवी, मनीषा, किरन, सुनीता देवी, मालती, आशा, मीरा पाल, माधुरी, श्याम दुलारी, नीलू, वन्दना, रीना, परमशिला, अवनीशा, रेनू, आरती संगीता आदि की उपस्थिति रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



