अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जिला समिति गठित

अधिवक्ता गौरव सहाय पुनः जिलाध्यक्ष, बब्लू कुमार बने जिला सचिव
मिंटू कुमार दैनिक समाज जागरण
हजारीबाग – अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जिला समिति का गठन परिसदन में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। सर्वसम्मति से अधिवक्ता गौरव सहाय को पुनः जिला अध्यक्ष तथा बब्लू कुमार को जिला सचिव चुना गया।बैठक की शुरुआत में जिला सचिव ने वर्ष 2024–25 के दौरान संगठन द्वारा किए गए कार्यों और ग्राहक आंदोलन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राहक पंचायत द्वारा देशभर में नशा एवं जुआ को बढ़ावा देने वाले प्रचार के विरुद्ध आंदोलन चलाया गया। इस क्रम में शाहरुख खान, महेंद्र सिंह धोनी, ऋतिक रोशन सहित कई अभिनेता एवं खिलाड़ियों को देशव्यापी स्तर पर लीगल नोटिस भेजे गए। ऑनलाइन गेमिंग के दुष्प्रभाव को लेकर पिछले चार वर्षों से केंद्र सरकार पर निरंतर दबाव बनाया गया, जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 2024 में सरकार द्वारा कानून बनाकर इस पर रोक लगाई गई।जिला सचिव ने बताया कि संगठन ने बस भाड़ा निर्धारण, यात्री वाहनों की टिकटों पर बस का नाम एवं वाहन संख्या अंकित कराने, खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई, जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर ग्राहक जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत सरकारी कार्यक्रमों में भागीदारी तथा एमआरपी को लेकर देशव्यापी आंदोलन जैसे अनेक अभियान चलाए।प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि ग्राहक पंचायत उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है और आगे भी संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा। प्रांत सह मंत्री अरविंद राणा ने भी संगठनात्मक मजबूत होंगा
नई जिला कार्यकारिणी इस प्रकार है
जिला अध्यक्ष : अधिवक्ता गौरव सहाय,उपाध्यक्ष : प्रेम प्रसाद राणा,सचिव : बबलू कुमार,सह सचिव : दयानंद गुप्ता, देवनारायण कुशवाहा, कोषाध्यक्ष : सचिन खंडेलवाल, जिला प्रचार प्रमुख : भोला राणा, कार्यकारिणी सदस्य : अशोक राम, सतीश कुमार (चुरचू), विनय कुशवाहा। इस बैठक में उपस्थित सतीश कुमार , पिंशु यादव , मनोज कुमार गुप्ता , प्रेम प्रसाद , बबलू कुमार , अरविन्द राणा, द्यानानद गुप्ता , रवि कान्त पाण्डेय , प्रकाश कुमार ,भोला राणा ,सचिन खंडेलवाल , अमर कुमार , बंटी सोनी ,आशीष कुमार , अमित कुमार ,सन्नी विश्वकर्मा , अशोक राम , देव नारायण ,-विनय प्रसाद कुशवाहा थे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)