मिंटू कुमार संवाददाता दैनिक समाज जागरण हजारीबाग ।
सदर विधायक प्रदीप प्रसाद की अनुशंसा से झारखंड सरकार विधायक योजना अंतर्गत सदर प्रखंड के चुटियारो पंचायत के सरौनी गांव में स्कूल बगीचा के नजदीक 12 मीटर के एक अदद बिजली आधारित हाई मास्क लाइट का अधिष्ठापन माननीय विधायक सदर हजारीबाग प्रदीप प्रसाद के द्वारा अनुसंसित योजना के तहत लगाई गई । इसकी कार्यकारी एजेंसी जिला परिषद हजारीबाग है। हाई मास्क लाइट लगने पर ग्रामीणों ने किया खुशी का इजहार किया । मालूम हो कि सरौनी का यह बिजनेस प्लेस है जहां 6:00 बजे शाम से 9:00 बजे रात तक चहल-पहल बना रहता है । प्रत्येक रविवार को यहां साप्ताहिक बाजार का आयोजन कई वर्षों से हो रहा है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



