ग्रेटर नोएडा समाज जागरण संवाददाता।
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद का जिला स्तरीय बैठक का आयोजन पूर्वांचल सिल्वर सिटी 2 स्थित ग्रेटर नोएडा क्लब मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती व स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया, तत्पश्चात सामूहिक वंदे मातरम् गान किया गया।
कार्यक्रम पधारे पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रांत , विभिन्न जिलों व शाखाओं की कार्यकारिणी के दायित्ववान कार्यकर्ताओं को पटका पहना कर स्वागत किया गया। प्रांत कार्यकारिणी सदस्यों ने आगामी कार्यक्रमों के लिए दिशा निर्देश जिला व शाखा कार्यकर्ताओं को प्रदान किए। जिसमे पिछले तीन माह के शाखाओं के क्रियाकलाप का विवरण प्रस्तुत किया गया। आगामी तीन माह के लिए कार्ययोजना तैयार करने को प्रेरित किया।
जिला बैठक से पूर्व प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष कवित बंसल, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष लोकेश जी, महासचिव मुक्ता अग्रवाल, हेमंत, वित्त सचिव प्रवेश गुप्ता, एड अजय गुप्ता, प्रांत महिला संयोजिका तरुणा शर्मा, विनीत आर्य, अंकुर अग्रवाल, अभय, राजीव कुमार, प्रमोद बंसल आदि उपस्थित रहे। जिला बैठक में कोऑर्डिनेटर आशुतोष गुप्ता, जिला महिला संयोजिका विभा अग्रवाल, विवेक अरोरा, योगेश गर्ग, प्रो विवेक कुमार, डॉ नीरज कौशिक, संगीता वर्मा, डॉ दिव्या, गुड्डी तोमर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



