google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रेल मंडल प्रबंधक संजीव कुमार ने 13 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से किया सम्मानित

पंजाब जैतो रघुनंदन पराशर/समाज जागरण चीफ ब्यूरो पंजाब

जैतो,28 अप्रैल : उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल द्वारा मंगलवार को जारी प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि फिरोजपुर मंडल में मार्च 2026 एवं अप्रैल 2026 माह की अवधि के दौरान सुरक्षित रेल संचालन में योगदान देने वाले 13 रेलकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहा गया और अपनी सूझबूझ व तत्परता से रेल संरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उनको संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मंडल के विभिन्न विभाग के कर्मचारियों की सजगता, सतर्कता और सुरक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।


अमित कुमार तकनीशियन-I, शुभम झा पॉइंट्समैन, सौरभ सिंह कनिष्ठ अभियंता, मिंटू कुमार स्टेशन मास्टर, शेर सिंह ट्रेन मेनेजर, नीतीश कुमार पॉइंट्समैन, सोनपाल मीना स्टेशन मास्टर, हिमांशु सिंह ट्रेन मेनेजर, सुशांत सिंह स्टेशन मास्टर, संजीव कुमार वर्मा पॉइंट्समैन और रमेश चंद मीना पॉइंट्समैन को ट्रेनों के सुरक्षित संचालन, पटरियों के रखरखाव तथा यात्रियों की सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने कहा कि यह सम्मान इन कर्मचारियों के अच्छे कार्य एवं प्रोत्साहन देने के लिए है। इससे प्रेरित होकर मंडल के अन्य कर्मचारी भी प्रेरित होंगे तथा सजगता से ड्यूटी का अनुपालन करेंगे। इसी तरह, भविष्य में भी फिरोजपुर मंडल में सुरक्षा मानकों को बनाए रखने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रोहित वर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता/समन्वय सुमित खुल्लर, वरिष्ठ मंडल विधुत अभियंता/टीआरडी जीतराम, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक गुरुशरण पाठक तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)