कंगना रनौत मानहानि गवाह पेश न होने से सुनवाई टली, अगली अगली सुनवाई 12 मई को
(पंजाब रघुनंदन पराशर जैतो /समाज जागरण चीफ ब्यूरो पंजाब
बठिंडा,28 अप्रैल। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत की बठिंडा अदालत में आज निर्धारित पेशी के दौरान सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। न तो कंगना रनौत खुद अदालत में उपस्थित हुईं और न ही मामले के अहम गवाह पेश हो पाए, जिसके चलते अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 12 मई की तारीख तय कर दी।
मामले की सुनवाई के दौरान कंगना रनौत की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि इस केस में दो मुख्य गवाह गुरप्रीत सिंह व सुरजीत सिंह की गवाही होनी है। वकील के अनुसार सुरजीत सिंह फूल पेट दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती हैं, जिसके चलते वे अदालत में पेश नहीं हो सके, जबकि गुरप्रीत सिंह की गवाही भी आज दर्ज नहीं हो पाई।
बचाव पक्ष ने अदालत में यह भी आग्रह किया कि गवाहों की गवाही क्रमवार दर्ज की जाए। पहले सुरजीत सिंह फूल की गवाही करवाई जाए, उसके बाद गुरप्रीत सिंह और फिर महिंदर कौर की गवाही ली जाए। अदालत ने इस आग्रह को ध्यान में रखते हुए मामले की अगली सुनवाई 12 मई निर्धारित कर दी।शिकायतकर्ता पक्ष से जुड़े बुजुर्ग महिला महिंदर कौर के पति ने कहा कि वे लंबे समय से इंसाफ के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अदालत से उन्हें न्याय मिलेगा, लेकिन यदि यहां से राहत नहीं मिली तो “कुदरत इंसाफ जरूर करेगी।”मामले की अगली सुनवाई अब 12 मई को होगी, जिसमें गवाहों की पेशी और गवाही दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



