google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसानों को किया गया सम्मानित

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
विकास खंड हरहुआ के सभागार में आज मंगलवार को ‘किसान सम्मान दिवस’ के अवसर पर खंड विकास अधिकारी हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न चौधरी चरण की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
किसानों के मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनके शब्दों ‘देश की समृद्धि किसानों के खेत एवं खलिहानों से होकर गुजरता है’ को दोहराते हुए किसानों को जैविक खेती करने का आह्वान किया ।
इस अवसर पर विकासखंड के प्रगतिशील कृषक गुलाब पटेल को गेंदा के उन्नतशील खेती, रमेश प्रसाद को गेहूं में अधिक उत्पादन एवं चंद्रबली पटेल को मछली पालन में अधिक उत्पादन के लिए ‘सम्मान प्रमाण पत्र’ देकर सम्मानित किया।
सहायक विकास अधिकारी कृषि देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किसानों से कहा कि चौधरी जी अपने राजनीतिक जीवन में किसानों के हित के बारे में अधिक से अधिक कार्य करते हुए उनके उन्नति के लिए कानून बनाए । हम सभी किसान नेता चौधरी साहब को याद कर अधिक से अधिक उत्पादन आगे बढ़ाए।
सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) ने वर्तमान परिदृश्य के दृष्टिगत बहुउद्देशीय कृषि पर बल देते हुए कृषि के साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन की खेती कर अपनी आय को बढ़ाने पर जोर दिया।
प्राविधिक सहायक कृषि कृष्ण कुमार मौर्य ने किसानों से फसल बीमा 31 दिसम्बत तक कराने के लिए कहा।
कार्यक्रम संचालन बच्चूलाल ने किया कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, कृषि विभाग से नवीन कुमार उपाध्याय ,आकांक्षा राय ,अर्चना सिंह, कृषक सुभाष चंद्र वर्मा, अर्जुन मौर्य, सोमारू पटेल रमाशंकर सिंह,गिरजा शंकर पटेल सहित कई किसान उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)