google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डीएम एवं एसपी ने थाना समाधान दिवस पर कोतवाली अन्तू में सुनी फरियादियों की समस्यायें,

दैनिक समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली अन्तू में पहुॅचकर दूर-दराज से आये हुये फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देश दिये। थाना समाधान दिवस में कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें राजस्व विभाग की 23 व 02 शिकायतें पुलिस विभाग की प्राप्त हुई। राजस्व शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर राजस्व सम्बन्धित प्रकरणों का बिना किसी पक्षपात के सम्बन्धित शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करायें, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरते अन्यथा की स्थिति मे सम्बन्धित के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने लेखपालों व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे किये गये है उसे खाली कराया जाये। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान जो शिकायतों प्राप्त होती है उनका निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण कराया जाये ताकि फरियादियों को बार-बार अपनी शिकायतों को लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि जो फरियादी भी अपनी समस्या लेकर आये उनकी शिकायतों को गम्भीरता से सुनें, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं उदासीनता कदापि न बरती जाये। जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का शत् प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण किया जाये, किसी भी शिकायत को अनदेखा न किया जाये और उसका समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने बैजलपुर की लेखपाल उषा मौर्य से पैमाइश करने की जानकारी प्राप्त की तो लेखपाल ने नक्शे पर पैमाइश करके दिखाया। थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस थाने में आये हुये फरियादियों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करें, उनकी शिकायतों को सावधानीपूर्वक सुने तथा जल्द से जल्द उनकी शिकायतों का निस्तारण करायें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर शैलेन्द्र कुमार वर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारी व राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
थाना समाधान दिवस अंतू से लौटते समय दहिलामऊ क्षेत्र के पास साकेत गर्ल्स कॉलेज व बस्तियों में बरसाते के पानी निकालने के लिये जेसीबी के माध्यम से नाले की खुदाई की जा रही थी जिसका जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मौके पर रूककर स्थल का निरीक्षण किया और ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया कि जिन घरों में पानी भर गया है उसकी उचित व्यवस्था करायी जाये ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)