समाज जागरण
मीरजापुर /जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को क्षेत्र के बेलाही गांव में कृषि विभाग द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के लिए लगाए गए कैंप में पहुंचे और औचक निरीक्षण किए। कैंप में 19 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया गया।
इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने किसानों से बातचीत कर सरकारी सुवैके लिए फार्मर रजिस्ट्री को आवश्यक बताया और कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से इस संबंध में विस्तृत जानकारी लिए।
लालगंज के बीटीएम पवन कुमार सिंह ने बताया की कैंप में कुल 19 लोगों की फार्म रजिस्ट्री की गई है।
जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके जिलाधिकारी ने साफ तौर पर कहा कि किसानों की सुविधा सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, बीडीओ आईएएस अंशुल हिंदल, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



