google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डीएम ने डीएमएफ व राज्य योजना के कार्यों की समीक्षा की, पुल-सेतु परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

विजय कुमार अग्रहरी/ ब्यूरो चीफ समाज जागरण

सोनभद्र। जनपद में विकास परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) और राज्य योजना ग्रामीण के तहत निर्माणाधीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने पटवध-बसुहारी मार्ग पर घाघर नदी के ऊपर बन रहे सेतु और पहुंच मार्ग की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह सेतु क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए सुरक्षित और सुगम आवागमन का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। इसके अतिरिक्त, ग्राम मारकुंडी-घुरमा मार्ग पर घाघर नदी पर स्थित पुराने और जर्जर पुल के स्थान पर बनाए जा रहे 8-सेल बॉक्स कल्वर्ट तथा सुरक्षात्मक कार्यों की भी समीक्षा की गई।

लाधिकारी ने वर्षाकाल को ध्यान में रखते हुए इन कार्यों को प्राथमिकता से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रीय जनता को आवागमन में कोई असुविधा न हो। बैठक के दौरान कलवारी-राबर्ट्सगंज राज्य मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य की प्रगति पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने जोर दिया कि बेहतर सड़क अवसंरचना से यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण कर परियोजनाओं की निगरानी करने और कार्यों की प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता वाली इन परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इन सभी विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद क्षेत्रीय जनता को बेहतर संपर्क मार्ग, सुरक्षित आवागमन और अन्य आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)