google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अदिति यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में सपा कार्यकर्ता पहुंचे कोतवाली

विजय कुमार अग्रहरी/ ब्यूरो चीफ, समाज जागरण

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से की गई अभद्र टिप्पणियों के विरोध में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोनभद्र कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पार्टी नेताओं ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात कर तहरीर सौंपी। शिकायत में कहा गया कि सोशल मीडिया पर अदिति यादव के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, जो सामाजिक मर्यादाओं के विपरीत है और समाज में गलत संदेश देता है।

प्रमोद यादव ने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी नेता के परिवार, बहन-बेटियों को निशाना बनाना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि किसी भी जाति, धर्म या वर्ग की बेटी का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन-चार दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार अदिति यादव के खिलाफ अनर्गल व अमर्यादित टिप्पणियां की जा रही हैं।

ऐसे लोगों की तुलना कंश-दुर्योधन और समाज के लिए घातक राक्षस तत्वों से करते हुए कहा कि इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए। सपा नेताओं ने कहा कि महिलाओं और बेटियों के सम्मान की रक्षा समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान कई समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)