google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

2 माह पहले हुई चोरी का टड़ियांवा पुलिस ने किया पर्दाफाश




चोरी का माल बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


समाज जागरण/ अखिलेश सिंह
हरदोई।पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हरियावां के पर्यवेक्षण में थाना टडियावां पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित सिकरोहरी तिराहे से थाना हाजा पर पंजीकृत फरार चल रहे अभियुक्त मोनू शर्मा पुत्र राम लखन निवासी अटवा कटैया थाना टडियावा को चोरी के सामान दो झुमकी , एक चैन , एक अंगूठी, दो झाले ,नौ साडियों के साथ गिरफ्तार किया गया। जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक बोर में अनिल कुमार यादव ने बताया 2 माह पहले हुई चोरी का खुलासा करते हुए टडियावा पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है जिसका अपराधिक इतिहास भी टडियावा थाना में दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक टडियावा राजदेव मिश्र, एस आई शिव राज सिंह, कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह व सोमेन्द्र सिंह शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)