google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पावर हाउस मार्ग जर्जर, उपभोक्ता और कर्मचारी परेशान

मरम्मत न होने से हादसों का बढ़ा खतरा

समाज जागरण संवाददाता निगोहा

लखनऊ। निगोहां पावर हाउस तक जाने वाला मुख्य मार्ग लम्बे समय से पूरी तरह जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण स्थानीय उपभोक्ताओं, ग्रामीणों और बिजली विभाग के कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर कई वर्षों से किसी प्रकार का मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। बारिश के मौसम में सड़क और भी टूटकर धंस गई, जिससे बड़े गड्ढे बन गए हैं। गाड़ी, बाइक या साइकिल लेकर निकलना चुनौती से कम नहीं है।रात्रि ड्यूटी करने वाले बिजली कर्मियों ने बताया कि खराब सड़क से होकर पावर हाउस पहुंचना रोज़ का जोखिम बन चुका है। रात में अंधेरा और कीचड़ के कारण कई बार वाहन फिसल जाते हैं, जिससे दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाती है।उपभोक्ताओं और स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की बदहाली को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई भी विभाग मरम्मत कराने नहीं पहुंचा। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क दुरुस्त कराए जाने की मांग की है, ताकि पावर हाउस पहुंचने में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)