google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डॉ प्रणत टुडू ने गोपीबल्लभपुर प्रखंड इलाके में किया चुनाव प्रचार

बिभूति भूषण भद्र दैनिक समाज जागरण संवाददाता

झाड़ग्राम लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार डॉ प्रणत टुडू मंगलवार सुबह शहर के रविंद्र पार्क स्थित जाहेरथान में पूजा अर्चना के पश्चात जोरदार चुनाव प्रचार में जुड़ गए हैं। श्री टुडू आज गोपीबल्लभपुर विधानसभा क्षेत्रअंतर्गत चुबका संकराइल दूधकुंडी आदि जगहों पर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान चुबका इलाके के चितलबनी बूथ के घोड़ाजागीर इलाके में सीपीआईएम के कई पदाधिकारियों सहित 20 परिवार के लोगों ने भाजपा उम्मीदवार श्री टुडू के समक्ष भाजपा पार्टी में शामिल हुए। श्री टुडू ने कहा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों से अन्य पार्टियों को छोड़कर लोग भाजपा में उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। लोगों का पार्टी के प्रति विश्वास ही है जो भाजपा को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)