google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सलखन में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी जिला पंचायत कोटा से बनी नाली

एक वर्ष में ही टूट कर बिखर गई नाली, संबंधित मौन, ग्रामीणों ने उठाई उच्चस्तरीय जांच की मांग

समाज जागरण ब्यूरो

गुरमा/ सोनभद्र। रावर्ट्सगंज विकासखंड अंतर्गत सलखन ग्राम पंचायत के मुनगा टोला में सत्र 2025 में जिला पंचायत कोटे से नाली का निर्माण किया गया था जो एक वर्ष भी व्यतीत नहीं हुए की टूट कर बिखर गया है।टूटी-फूटी, बदहाल नाली जहां एक तरफ संक्रामक बीमारियों को निमंत्रण दे रही है तो वहीं दूसरी तरफ दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है। संबंधित विभाग के आला अफसर कार्य संस्था के ठेकेदार चुप्पी साधे मौन बने हुए है।ऐसे में आम जनमानस का जीना दुश्वार सा हो गया है। इससे लोगों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है।लोगों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।


इस संबंध में बताते हैं कि सलखन ग्राम पंचायत के मुनगा टोला में सत्र 2025 में जिला पंचायत कोटे से नाली का निर्माण कराया गया है। नाली निर्माण कार्य में संबंधित विभाग एवं कार्य संस्था के ठेकेदार की मिलीभगत से मानकों की अनदेखी करते हुए सरकारी धन की जमकर लूटखसोट करते हुए काफी भ्रष्टाचार किया गया है।जिसका नतीजा रहा है कि एक वर्ष भी नहीं व्यतीत हुए कि नाली पूरी तरह टूट कर बिखर गई है तथा जगह-जगह जाम होने से बजबजा रही है।इससे आसपास के रहवासियों का जीना काफी दुश्वार सा हो गया है।

टूट कर बिखरे नाली के पास से सटे मार्ग से छोटे-छोटे स्कूल के बच्चे, बूढ़े-बुजुर्ग, महिला, पुरुष आदि का आवागमन होता रहता है। टूटी-फूटी एवं खुली नाली से दुर्घटना की प्रबल संभावना बनी हुई है, बावजूद इसके जिम्मेदार लोगों का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा है। इससे ग्रामीणों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है।लोगों ने नाली निर्माण की जांच की मांग की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)