समाज जागरण नई दिल्ली/ कश्मीर
अग्निपथ योजना पर लगातार हो रहे विरोध के बीच एयर मार्शल एसपी सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा है कि यह योजना युवाओं को मौका देने के लिए है। इस योजना को प्रधानमंत्री ने बड़ी है अच्छे तरीके से स्पष्ट किया है। इस योजना को एक मौका देकर अवश्य देखना चाहिए। उन्होंने कहा है कि राजनीतिक पार्टियाँ इस पर सवाल उठाने से ज्यादा भ्रमजाल फैला रहे है। यह सशस्त्र बलों का निर्णय है जिसे सरकार से समर्थन मिला है।

एयर मार्शल एसपी सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा है कि लोग इस पर तरह तरह के भ्रमजाल फैला रहे है। एयर मार्शल एसपी सिंह (सेवानिवृत्त) ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि लोग कहते है कि इसमे जायेगा तो शादी नही होगा। यह भी बताने की जरुरत है कि आखिर शादी क्यों नही होगा। यह एक बहुत अच्छी योजना है। एयर मार्शल रिटायर कारगिल दिवस के 25वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी के द्वारा बलिदान हुए सैनिक को श्रद्धांजलि, देने के बाद सैनिकों के संबोधन मे अग्निपथ पर दी गयी वक्तव्यों के बारे मे बत करते हुए प्रतिक्रिया दी।
बताते चले कि अग्निवीर योजना को लेकर विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है, सपा के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा है कि अगर इंडिया ब्लॉक के सरकार बनती है तो 24 घंटे के अन्दर इस योजना को समाप्त करने का काम करेगी। अवधेश प्रसाद ने कहा है कि 4 साल के लिए अग्निवीर योजना है उसके बाद क्या करेगा पकोड़ा बेचेगा। यह अपमान है सेना के लिए। वही पंजाब से कांग्रेस सांसद सुखविंदर सिंह रंधावा ने कहा है एएनआई से बात करते हुए कहा है कि अगर आपको कोई डेली बैसेस पर रखेगा यानि आपका चैनल तो आप काम करोगे। अग्निवीर योजना भी ऐसा ही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



