google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झारखंड बॉर्डर से कार से 1900 बोतल देसी शराब के साथ चालक गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 10 अप्रैल 2024 मगंलवार को नबीनगर थाना पुलिस नएवम् झारखंड के दंगवार ओपी (पलामू) पुलिस के संयुक्त रूप से बिहार झारखंड सीमा पर पर दंगवार ओपी प्रभारी संजय कुमार यादव के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया जिसमे एक निले रंग की नेकसन कार से झारखंड निर्मित 180 एमएल का 1900 बोतल देसी टनाका शराब बरामद किया गया। वहीं मौके से कार चालक सन्नी सिंह उम्र करीब 25 वर्ष पिता दिलीप सिंह निवासी चचेरिया थाना हैदरनगर जिला पलामू (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि शराब और कार को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कर्रवाई की जा रही है। छापेमारी अभियान मे नबीनगर थाना से पीएसआई राजीव कुमार एवम सशस्त्र बल शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)