google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यात्री सुविधाओं का डीआरएम ने किया अवलोकन

समाज जागरण
अयोध्या।
रामनगरी अयोध्या में राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी होगी। जिसके लिए नई ट्रेनों के संचालन की प्लानिंग रेलवे विभाग कर रहा है। यात्री सुविधाओं को लेकर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम मनीष कात्याल ने अयोध्या कैंट व अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि जनवरी में ट्रेन सर्विस बढ़ेगी। इससे यात्रियों की संख्या यहां पर ज्यादा आयेगी। यात्रियों को ज्यादा सुविधा प्रदान करने की समीक्षा किया जा रहा है। यहां पर डबलिंग का कार्य चल रहा है। इस कार्य को टारगेट के अनुसार पूरा किया जाएगा। श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार देखा जाएगा कि ट्रेनें कहां से आएगी और कब चलेंगी। आने वाले समय में अयोध्या कैंट में सर्विसेज बढ़ेगी तो इस स्टेशन का रीडेवलेपमेंट किया जाएगा। यह भी प्लानिंग है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)