रेफरल अस्पताल के समीप से से नशेड़ी गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 30 सितंबर 2024 नबीनगर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान नशे की हालत में रेफरल अस्पताल के समीप से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नगर पंचायत क्षेत्र के परसिया गांव निवासी अजय कुमार पिता सुरेंद्र साव के रूप मे किया गया है। थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि मेडिकल जांच मे शराब पीने की पुष्टि के बाद आगे की कारवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । यह कारवाई पीएसआई सुधीर कुमार ने किया है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)