google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गायत्री महायज्ञ के साथ चला नशामुक्त अमेठी अभियान

गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ के उन्नतालीसवें चरण में परसांवा में हुआ जन जागरण
समाज जागरण
अभिषेक तिवारी
अमेठी
युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ के उन्नतालीसवें चरण में गायत्री परिवार अमेठी ने एक अनूठी पहल की | अमेठी विकास खंड के ग्राम परसांवा में आयोजित गायत्री महायज्ञ से पूर्व यज्ञाचार्यों और युवा कार्यकर्ताओं ने पूरे गांव का भ्रमण कर नशामुक्त अमेठी के संकल्प के साथ डोर-टू-डोर जनसम्पर्क कर न सिर्फ नशे से होने वाले आर्थिक, शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक नुकसान के बारे में लोगों से चर्चा की बल्कि अपनी झोली फैलाकर उनसे उनकी बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गांजा, चिलम, गुटखा, शराब दान स्वरूप मांग ली और उन्हें गायत्री मंत्रोच्चार के साथ नशा न करने का संकल्प दिलाया। इस अभियान में परसांवा के लगभग 10 लोगों ने नशा छोड़ने का व्रत लिया।
रविवार की सुबह गायत्री परिवार अमेठी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया व परसांवा को नशामुक्त बनाने की प्रेरणा दी। सभी कार्यकर्ता अपने हाथों में नशा छोड़ने की प्रेरणा देने वाली तख्तियां लेकर चल रहे थे जिन पर लिखा था ‘नशा छोड़ो – परिवार जोड़ो’, ‘नशा नाश की जड़ है भाई, इनसे दूर रहो मेरे भाई’ ‘गुटका बीड़ी शराब तम्बाकू, स्वास्थ्य संपदा के ये डाकू’ ‘पिटती पत्नी बिकते जेवर, छोड़ शराबी अपने तेवर’ ‘बीड़ी पीकर खांस रहा है, मौत के आगे नाच रहा है’, टीबी कैंसर मौत की सीढ़ी बंद करो ये गुटखा बीड़ी ।
जिला युवा समन्वयक डॉ० दीपक सिंह ने बताया कि व्यसन मुक्ति एवं कुरीति उन्मूलन गायत्री परिवार का एक प्रमुख अभियान है। गायत्री परिवार के हर कार्यक्रम में एक बुराई छोड़ने की प्रेरणा दी जाती है और अब एक कदम आगे बढ़कर गायत्री परिवार के कार्यकर्ता घर-घर जाकर न सिर्फ नशा छोड़ने की अपील कर रहे हैं बल्कि भिक्षा के रूप में झोली फैलाकर उनसे उनका व्यसन दान में मांग रहे। आज युवाओं में नशा एक फैशन सा बनता जा रहा है, जिसके कारण युवा पीढ़ी पतन की ओर जा रही है ये बहुत चिंताजनक स्थिति है। अमेठी को नशामुक्त बनाने के लिए निरंतर अभियान चलाने की आवश्यकता है।
नशामुक्त अभियान के पश्चात परसांवा के 10 घरों में यजमान
अनूप अग्रवाल, दल‌बहादुर सिंह, सन्तोष पाण्डेय, वीरेन्द्र कुमार यादव, शिव कुमार अग्रहरि, राम चंद्र यादव, लाल बहादुर यादव, बिरजू यादव, कल्लू यादव, पवन यादव तथा सोइया में डॉ० राकेश कुमार मिश्र के यहाँ यज्ञाचार्य इन्द्र देव शर्मा, सुभाष चन्द्र द्विवेदी, जगन्नाथ यादव, कविता शर्मा, सविता शर्मा, कोमल मिश्रा, त्रिवेणी प्रसाद सिंह, चिरौंजी लाल, अशोक कुमार, महेश कुमार, करुणा शंकर शुक्ला, सुशील कुमार शर्मा ने यज्ञकर्म सम्पन्न कराया। अनूप अग्रवाल के पुत्र नितिन अग्रवाल का जन्म दिन संस्कार भी सम्पन्न कराया गया।
इसके पूर्व सभी यज्ञाचार्यों के साथ जिला समन्वयक डॉ० त्रिवेणी सिंह, ब्लॉक समन्वयक डॉ० धर्मेंद्र तिवारी, अखिलेश पांडेय, अवधेश बहादुर सिंह, रमेश कुमार सिंह, अभिषेक गुप्ता, घनश्याम वर्मा, नीरज सिंह पटेल, योगेश पांडेय, कुणाल पांडेय, पवन‌ मिश्रा आदि ने नशामुक्त अभियान व गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ के सफल आयोजन में सराहनीय भूमिका निभाई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)