google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एस एस बी के तत्वावधान में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा का आयोजन

नशा मुक्त केंद्र अररिया से आये मनोवैज्ञानिक शुभम कुमार के द्वारा जवानों को इसके बारे में दी गई विस्तृत जानकारी

अररिया।

बल मुख्यालय, नई दिल्ली के तत्वाधान व श्री महेंद्र प्रताप, कमांडेंट 52वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के निर्देशन एवं अनिल कुमार पठानिया, द्वितीय कमान अधिकारी की अगुवाई में दिनांक 12/06/2024 से 26/04/2024 तक नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ “अंतर्राष्ट्रीय दिवस” के उपलक्ष्य में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा का आयोजन अररिया और अररिया के सीमावर्ती क्षेत्रो में लगातार भागों में किया जा रहा है जिसमे नशे के खिलाफ ई-प्रतिज्ञा, जागरूकता अभियान, सोशल मिडिया के माध्यम से जागरूकता अभियान, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य मत्वपूर्ण स्थानों पर नशे से होने वाले दुष्प्रभाओं के संबंध में कार्यशाला जैसे कार्यक्रम शामिल हैं | इसी के क्रम में स्थानीय लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने हेतु वाहिनी मुख्यालय से चाँदनी चौक, अररिया तक पैदल रैली निकाली गई एवं उसके पश्चात् कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमे नशा मुक्त केंद्र अररिया से आये मनोवैज्ञानिक शुभम कुमार के द्वारा जवानों को इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई | इस दौरान स्थानीय लोगों को नशीली दवाओं के दुरूपयोग के खिलाफ एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभावओं एवं रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई | श्री महेंद्र प्रताप, कमांडेंट ने इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की नशा इन दिनों युवाओं को अपने गिरफ्त में तेजी से ले रहा हैं | चरस ,अफीम, स्मैक व नशे की गोलियां युवाओं का जीवन खतरे में डाल रही हैं | जवान हो रही पीढ़ी में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है| अधिकतर लोगों को ऐसा लगता है कि नशे की लत से सिर्फ हमारे ही शरीर को नुकसान पहुचाता है, परन्तु कुछ रिपोर्ट ये दावा करती है कि जिन लोगों को अधिक शराब या अधिक सिगरेट पीने की आदत रहती है या जो लोग ड्रग्स लेते है, उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है | जिससे कि धीरे धीरे इंसान अपने परिजनों से भी दूरी बनाने लगता है और उनका पूरा परिवार इन सब में फस के रह जाता हैं जिससे निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है | अगर देखा जाए तो नशे कि लत में पड़ा हुवा इंसान अकेले अपना ही नहीं बल्कि अपने साथ-साथ अपने पूरे परिवार की जिन्दगी को खराब कर देता हैं ।इस रैली और कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ही यही है कि हम अधिक से अधिक लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर सके जिसके लिए हम समय समय पर अररिया और अररिया के सीमावर्ती इलाकों में लगातार इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं । हम सब को मिल कर पूरे भारत को नशा मुक्त बनाना है| इस कार्यक्रम में श्री पी. एन. सिंह, उप कमांडेंट , श्री उदय कुमार, उप कमांडेंट, श्री सागर प्रदीप जोशी, उप कमांडेंट के साथ अन्य 50 जवान मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)