google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पोषक तत्वों का खजाना है सहजन बी0पी0 वर्मा

*सहजन वातावरण एवं मानव जीवन दोनों के लिए बहु उपयोगी है ।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। सहजन गुणों की खान है। यह वातावरण एवम मानव जीवन दोनो के लिए बहु उपयोगी है। इसे घर के आस पास खाली जगहों पर अवश्य लगाएं।
वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उक्त बात ग्राम पंचायत मुर्दहा एवं पुआरी खुर्द में मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को सहजन का वृक्ष लगाने हेतु वितरित करते हुए संयुक्त खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा ने कहा कि सहजन पोषक तत्वों का खजाना है इसका वृक्ष वातावरण को तो शुद्ध करता ही है, मानव जीवन के लिए बहु उपयोगी है, सहजन का वृक्ष सभी अपने घरों के आसपास अवश्य लगायें और पोषक सब्जियों में प्रयोग करें।
सहजन के वृक्ष वितरण के पूर्व श्री वर्मा ने सहायक विकास अधिकारी आईएसबी रवि प्रकाश सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रवि सिंह यादव, ग्राम विकास अधिकारी अभिलाष कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी सीमा यादव एवं ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार यादव, विजय कुमार, संजय कुमार , तथा रोजगार सेवक अजय कुमार, राजेश कुमार ,पंचायत सहायक मनोज , जगदीश के साथ मुर्दहा में नवदुर्गा अमृत वन में 160 वृक्ष तथा पुआरीखुर्द में नव शक्ति अमृत बन में 125 वृक्ष बरगद, पाकड़ ,पीपल, यूकेलिप्टस, जामुन, सागौन, सहजन के लगाए l साथ ही दोनों ग्राम पंचायत में आवास के 30-30 लाभार्थियों को सहजन के वृक्ष लगाने हेतु वितरित किया गयाl
श्री वर्मा ने बताया कि विकासखंड के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत में 83189 वृक्ष 15 अमृत वन 16 अमृत मार्ग सहित ग्राम सभा की अन्य सार्वजनिक भूमि पर आरोपित कर साथ ही कुछ पेड़ किसानों को उनके निजी भूमि पर लगाने हेतु देकर वृहद वृक्षारोपण को साकार रूप दिया गया l
(फोटो)


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)