ब्यूरो समाज जागरण
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में सक्रिय अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सतत अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 29.09.2025 को थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0 255/2025, धारा 3 (1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के अंतर्गत अभियोग 1. सत्येन्द्र पुत्र रामबृक्ष निवासी बरवाडीह, थाना महमूदगंज, जिला पलामू (झारखण्ड) एवं 2. विषू पुत्र बनोकी निवासी जासा, थाना नगर उटारी, जिला गढ़वा (झारखण्ड) के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।
पंजीकृत अभियोग से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा ₹10,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में गठित टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
इसी क्रम में आज दिनांक 08.11.2025 को थाना दुद्धी पुलिस के अथक प्रयास से वांछित इनामी अभियुक्त सत्येन्द्र पुत्र रामबृक्ष (निवासी – बरवाडीह, थाना महमूदगंज, जनपद पलामू, झारखण्ड, उम्र लगभग 45 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य वांछित अभियुक्त की तलाश जारी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



