समाज जागरण/ उपेन्द्र तिवारी
सोनभद्र। आवेदक विनोद पुत्र निरंजन निवासी जपला, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र के द्वारा यूट्यूब से नम्बर निकालकर फोन के माध्यम से सामान आर्डर करने पर ₹18,320/- रुपये आवेदक के साथ फ्राड कर लिया गया। उक्त संबंध में NCRP पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत की गई।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी एवं साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंकों से पत्राचार किया गया। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार होल्ड धनराशि ₹18,320/- सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराई गई। धनराशि प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



