google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना दुद्धी पुलिस ने साइबर फ्रॉड के पीड़ितों के ₹15,703/- रुपये कराए वापस

समाज जागरण ब्यूरो

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना दुद्धी की साइबर टीम द्वारा साइबर फ्रॉड के दो पीड़ितों की धनराशि वापस कराई गई।

  आवेदिका मीना देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम मझौली थाना दुद्धी के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल नंबर के माध्यम से ₹60,000/- की धोखाधड़ी कर ली गई थी, जिसकी शिकायत NCRP पोर्टल पर पंजीकृत की गई थी। शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंकों से पत्राचार व न्यायालय के आदेशानुसार कार्यवाही कर ₹12,703/- रुपये आवेदिका को वापस कराए गए। इसी प्रकार कुमारी रशिदा इकबाल पत्नी मुनीर कुरैशी निवासी दुद्धी थाना दुद्धी से नौकरी दिलाने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा ₹58,450/- की धोखाधड़ी की गई थी। शिकायत पर आवश्यक साक्ष्य संकलित कर संबंधित पक्ष से समन्वय स्थापित करते हुए ₹3,000/- रुपये आवेदिका को वापस कराए गए। दोनों मामलों में कुल ₹15,703/- रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए गए। पीड़ितों द्वारा पुलिस टीम की सराहना की गई।

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)