दैनिक समाज जागरण
मुस्कान खान
जनपद बिजनौर
पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के दौरान हवा के झोंके से रेलवे लाइन के पास खेल रही दो वर्षीय बच्ची का सिर पोल से टकरा गया।
गंभीर रूप से घायल बच्ची को स्वजन अस्पताल ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया।
किरतपुर थाना क्षेत्र ग्राम मोअज्जमपुर नारायण से गजरौला की ओर जाने वाला रेल ट्रैक ग्राम सीकरी के पास से निकल रहा है।
सीकरी निवासी संजीव कुमार की रेलवे लाइन से घर की दूरी 15 मीटर है।
दो साल की बेटी राधिका रेलवे लाइन के पास खेल रही थी, तभी नजीबाबाद से गजरौला जा रही पैसेंजर ट्रेन वहां से तेज रफ्तार में गुजरी और तेज हवा के झोंके के कारण राधिका का सिर ट्रैक किनारे लगे एक पोल से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे किरतपुर के कल्याणी हास्पिटल ले गए जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी पहुंची और जांच की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



