google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तंबाकू व धूम्रपान के सेवन से बचें, मुक्त रहने की दिलाई गई शपथ।

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर ‘राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0नंद आसरे की अध्यक्षता में शपथ दिलायी गयी। तंबाकू का सेवन नहीं करेंगे और लोगों को तंबाकू सेवन न करने के लिए प्रेरित करेंगे ,गोष्ठी में इससे होने वाली बीमारियों के बारे में चर्चा की। और तंबाकू से होने वाले हानिकारक प्रभाव को सभी को अवगत कराया और समाज में जागरूकता हेतु प्रेरित करने के स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया।
शपथ लेने वालों में प्रमुख रूप से डॉ0 राजकुमार , स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश गुप्ता, अपर शोध अधिकारी श्रीनाथ यादव, फार्मासिस्ट राकेश कुमार, बीपीएम बसंत लाल श्रीवास्तव , स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सूरज प्रसाद , कार्यालय सहायक पंकज कुमार सिंह, स्टाफ नर्स संजू समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)