जिला संवाददाता विजय शंकर पांडेय/ समाज जागरण
सोनभद्र। केकराही बाजार मे स्थित रेलवे क्रासिंग पर लग रहे जाम से स्थानीय निवासी काफी परेशान हैं, रेलवे लाइन और सड़क के बीच बहुत ही कम फासला होने के चलते हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। चुनार से चोपन को जोड़ने वाली इस रेलवे लाइन से चौबीस घंटे मे औसतन चालीस गाड़ियों का आना जाना हो रहा है, हर तीस से पचास मिनट पर गाड़ियों का आवागमन होता है, जिससे कम से कम पन्द्रह से बीस मीनट तक रेल फाटक बन्द रहता है, रेल फाटक बन्द होते ही दोनों तरफ लम्बा जाम लग जाता है, इन परिस्थितियों मे दुकान दारों की खुब फजीहत होती है, ऐसी नौबत दिन मे बार बार आती है।
चोपन से चुनार तक एक सौ तीन किलोमीटर लम्बे रेल मार्ग के दोहरी करण का कार्य तेजी से चल रहा है, दोहरी करण का कार्य करा रही झारखंड के झंझरिया निर्माण लिमिटेड के अधिकारी सोनू कुमार ने बताया कि सन् 2027 तक दोहरीकरण का कार्य पूरा हो जाना है, इधर लोंगों का मानना है कि रेलवे लाइन के दोहरी करण के बाद आने जाने वाली गाड़ियों की संख्या बढ़ने से रेलवे क्रासिंग पर जाम की स्थिति और बढ़ेगी, दोहरी करण के साथ ही ऐसे रेलवे क्रांसिग जहां बहुत जरुरत के बाद भी रेलवे क्रांसिग नहीं बना है। वहां की स्थिति काफी खतरनाक साबित हो सकती है, रेलवे प्रसाशन को चिन्हित करते हुए ऐसे स्थलों पर रेलवे क्रांसिग बनाने चाहिए, इसी तरह केकराही बाजार स्थित रेलवे क्रांसिग पर भी आने वाले दिनों मे जाम की स्थिति और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है, बाजार वासियों ने रेलवे प्रशासन से कोई दुसरा विकल्प तलाशने की मांग की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



