google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जीवन में साफ सफाई के प्रति किशोरियां,महिलाएं भ्रंतियों से दूर रहें।

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
विश्व ज्योति जनसंचार समिति के तत्वावधान में हरहुआ ब्लाक के दानियालपुर गांव के वनवासी बस्ती में किशोरियों एवं महिलाओं के लिए “पीरियड्स एवं व्यक्तिगत स्वच्छता” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा स्वच्छता के प्रति सही जानकारी प्रदान करना रहा।
मुख्य प्रशिक्षक के रूप में शर्मिला ने मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई, सेनेटरी पैड के सही उपयोग एवं निस्तारण, पोषण, संक्रमण से बचाव तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसे लेकर किसी प्रकार की शर्म या संकोच नहीं होना चाहिए।


कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी किशोरियों एवं महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और खुलकर प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक समाधान किया गया। अंत में सभी उपस्थित किशोरियों एवं महिलाओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया गया, जिससे वे सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से मासिक धर्म प्रबंधन कर सकें।


कार्यक्रम का संचालन ज्योति द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन अनिल कुमार ने किया। समिति ने भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)