google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के पालीगंज के बहादुरगंज में दुगोला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

विधायक संदीप सौरभ ने किया उद्घाटन

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के पालीगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जरखा पंचायत के बहादुरगंज गांव में सोमवार की रात छठ महापर्व के पावन अवसर पर एक भव्य दुगोला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री श्री छठ पूजा समिति नवयुवक संघ के तत्वावधान में आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संदीप सौरभ ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया। उद्घाटन समारोह में पहुँचने पर आयोजन समिति के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक संदीप सौरभ का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दुगोला कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं में जबर्दस्त उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। दूर-दराज से पहुंचे दर्शकों ने इस सांस्कृतिक आयोजन का पूरी रात भरपूर आनंद उठाया। इस दौरान यूपी कुशीनगर के व्यास निर्मला यादव तथा बिहार छपरा के व्यास मिथुन पांडेय ने एक से बढ़कर एक गीत संगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संघ के सम्मानित अध्यक्ष रवि यादव, उपाध्यक्ष सह पालीगंज प्रखण्ड के उप-प्रमुख धर्मेंद्र यादव, सुधीर कुमार यादव सहित पूरी कमेटी के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। दर्शकों और ग्रामीणों ने इतनी बेहतरीन प्रस्तुति और आयोजन के लिए पूरी टीम के प्रति हृदय से आभार और धन्यवाद प्रकट किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी पारंपरिक लोक संस्कृति और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण, गणमान्य लोग और स्थानीय दर्शक उपस्थित रहे, जिससे पूरा इलाका पूरी रात भक्ति और संस्कृति के रंगों में सराबोर नजर आया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)