google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बलिया ही नहीं. दुल्हन की तरह सजेगा सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन भी



-अमृत भारत स्टेशन योजना
-11.79 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक बनेगा सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन
-यात्रियों को मिलेंगी और आधुनिक सुविधाएं, स्टेशन होगा पुनर्विकसित

शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ/नित्यानंद सिंह, समाज जागरण

बैरिया (बलिया) : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वाराणसी मंडल के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन को भी चयनित किया गया है। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित कर यात्रियों को अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं प्रदान की जायेगी। सरकार ने इसके लिए 11.79.करोड़ की धनराशि को स्वीकृत भी किया है। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने उक्त जानकारी दी है।
बताया कि अमृत भारत योजना के तहत चयनित वाराणसी मंडल के सभी 15 स्टेशनों को शहर की कला एवं संस्कृति को समाहित करते हुए स्टेशन के स्वरूप को विकसित किया जायेगा। इसके साथ ही पार्किंग, एप्रोच, प्रकाश व्यवस्था तथा साइनेज में भी वाँछित सुधार किया जाएगा। अमृत भारत योजना के अन्तर्गत 11.79 करोड़ की लागत से सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित कर अत्याधुनिक बनाया जायेगा। 1.10 करोड़ की लागत से सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया, सम्पर्क मार्ग, पानी की निकासी के साथ पैदल आने जाने वाले यात्रियों के लिये पाथवे का निर्माण कराया जायेगा। 50 लाख नई दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों हेतु पार्किंग तथा शौचालय का निर्माण किया जायेगा। 15 लाख की लागत से पोर्च का निर्माण कराया जायेगा।
65 लाख की लागत से (फसाड) मुख्य स्टेशन भवन के स्वरूप का सुन्दरीकरण कर और अधिक सुविधाजनक बनाया जायेगा। 3.51 करोड़ की लागत से प्लेटफॉर्म पर शेड विस्तार, सरफेस में सुधार, प्लेटफार्मों पर लो कास्ट पीपी शेड का कार्य भी कराया जाएगा। 19 लाख की लागत से यात्री प्रतीक्षालय में सुधार कर आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाया जायेगा। 1.50 करोड़ की लागत से अन्य सौंदर्यीकरण के कराए जायेंगे। 1.12 करोड़ की लागत से 50000 गैलन क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण किया जायेगा। 81 लाख की लागत से ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल क्लॉक, ऑटो एनाउंसमेंट एवं अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउन्टरों में सुधार किया जाएगा। 1.72 करोड़ की लागत से स्टेशन पर लिफ्ट, फसाड लाइटिंग, साइनेज, लाइटिंग एवं पंखे की व्यवस्था कराई जायेगी। 02 लाख की लागत से स्टेशन परिसर के सुन्दरीकरण हेतु आकर्षक पौधरोपण किया जायेगा। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से संबंधित सभी कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। निविदाओं के निस्तारण के उपरान्त कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ लक्ष्यावधि मे पूरा किया जाएगा। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के समग्र विकास को लेकर बनाई गई योजनाएं पूर्ण होने के उपरान्त यात्रियों को बड़े स्टेशन पर आने का सुखद एहसास होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)