समाज जागरण ब्यूरो चीफ विवेक देशमुख
मस्तुरी । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनु.जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठीया व राष्ट्रीय कार्डीनेटर (sc,st,obc minority) डिपार्टमेंट के. राजू द्वारा कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान के रक्षा के लिए चल रहें महत्वपूर्ण मुहिम में मस्तूरी विधानसभा के कांग्रेस नेता अशोक राजवाल को संविधान रक्षक बनाया गया हैं। कांग्रेस नेता अशोक राजवाल का कहना है कि देश में शासित भाजपा सरकार लगातार संविधान में छेड़छाड करने का प्रयास करते रहती है। मोदी सरकार का तानाशाही रवैया संविधान विरोधी है। इसलिए कांग्रेस पार्टी को संविधान के रक्षा के लिए इसतरह की मुहिम चलाने की आवश्यकता पड़ी। दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संविधान रक्षक बनना गौरवान्वित करने वाला अनुभव है। सभी को इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए देश के संविधान का रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। कांग्रेस नेता अशोक राजवाल कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यलय दिल्ली में राष्ट्रीय कार्डीनेटर के. राजू व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठीया से मिलकर छ.ग. में चल रहें कांग्रेस सरकार के जन कल्याणी योजनाओं और कार्यों के बारे में व क्षेत्रीय विषयों विस्तार से जानकारी दिए। क्षेत्र में इस मुहिम को मजबूती से विस्तार करने का आश्वासन देते हुए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किये।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



