दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 13 अक्तूबर 2024 नबीनगर में शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न हो गया और प्रतिमाओं का विसर्जन पुनपुन नदी में किया गया। इस अवसर पर बाजे गाजे ढोल सिंघा के साथ विशाल रैली निकाला गया। जुलूस में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को पूरी तरह से मुस्तैद देखा गया। नगर पंचायत क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों में स्थापित मूर्तियां निर्धारित रुट और समय के अनुसार नगर भ्रमण करते हुए पुनपुन नदी में विसर्जित की गई। जुलूस मंगल बाजार, संघत रोड शनिचर बाजार दुर्गा चौक,परासिया रोड, पांडा मोहल्ला होते हुए पुनः शनिचर बाजार, मस्जिद गली, बस स्टैंड, न्यू एरिया ,होते हुए नवीनगर थाना के निकट देव स्थल पहुंचा जहां प्रतिमाओं की आरती पूजन कर पुनपुन नदी में ïविसर्जित किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नबीनगर के थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे के नेतृत्व में एस आई गीरेंद्र सिंह , एस आई संजय कुमार, एस आई कामिनी कुमारी एवं नवीनगर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी,पुलिस बल जवानों के साथ पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा के कमान संभाले रहे। वहीं पूजा कमेटी के डॉक्टर अशोक कुमार, कामता प्रसाद, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, सुनील भारती, सुरेश सोनी, उदय गुप्ता, रामजीत शर्मा सहित विभिन्न पूजा कमेटियों के अन्य पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य जुलूस में साथ-साथ चल रहे थे।वही प्रखंड क्षेत्र के चंद्रगढ़ ग्राम मे स्थापित देवी दुर्गा की प्रतिमा विशाल जुलूस , बाजे गाजे और झांकी के साथ नबीनगर के पुनपुन नदी मे अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद एवम सुरक्षा बल के निगरानी मे विसर्जित की गई। इसके अतिरिक्त प्रखंड के नबीनगर रोड, सुरार, बाघा डाबर, बड़ेम, टंडवा, दमड़ी बीघा,सहित कई क्षेत्रों मे दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल मे किए जाने की खबर है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



